कहां गायब हो जाता है पातालगंगा का पानी, एक बड़ा रहस्य

स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक के बारे में तो सभी ने सुना होगा। पातालगंगा इस नाम से तो आप भलि-भांति परीचित होंगे। लेकिन क्या आप इसके अजीबो गरीब रहस्यों के बारे में जानते हैं? आंध्र प्रदेश राज्य में एक गुफा स्थित है। कहा जाता है कि इस गुफा के नीचे से पातालगंगा बहती है। इसके बारे में बड़ी अजीब बात यह है कि आज तक किसी को ये नहीं पता लग पाया है कि वह पानी जाता कहां है।

आंध प्रदेश में स्थित कुरनूल शहर से लगभग 106 किमी की दूरी पर स्थित इस प्राचीन गुफा का नाम बेलम है। सर्वेयर रॉबर्ट ब्रुस नामक एक ब्रिटिश ने इस गुफा की खोज सन् 1884 में की थी। करीब 3229 मीटर लंबी इस गुफा के 150 फीट नीचे से पातालगंगा बहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पानी केवल कुछ दूर तक ही दिखाई देता है और आगे जाकर गायब हो जाता है। हालांकि यह पानी आगे जाकर कहां गायब हो जाता है ये बात आज भी एक बड़ा रहस्य है।

पुरातात्विक विशेषज्ञों का मानना है कि हजारों वर्ष पूर्व गुफा के नीचे बहने वाले पानी का फ्लो बहुत तेज होगा इसी कारण इस गुफा का निर्माण हुआ होगा। यह अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि आज भी गुफा के अंदर ऐसे कई चट्टान मौजूद हैं जिनसे पानी गिरता है। इसके अलावा इन गुफाओं में बौद्ध और जैन भिक्षुओं से संबंधित अवशेष मिले हैं जिन्हें म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: